Saturday, February 13, 2010
मंदिर ट्रस्टो के चुनाव लोकतान्त्रिक प्रणाली से कराने की मांग
ज्ञात रहे सरकार का ध्यान आकर्षित करने पिछले मई महीने में एक महोत्सव समारोह के दौरान सोलंकी ने बागोल में तीन दिन का आमरण अनसन किया था जिसके परिणामस्वरुप राज्य सरकार के प्रशाशनिक सुधार विभाग उपशासन सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी मंदिरों को सरकारी नियंत्रण में शामिल करने की तैयारी कर दी हैं जिसके तहत राज्य के ग्रामीण अंचलो में स्थित राजकीय विज्ञापित मंदिरों के अतिरिक्त सभी अराजकीय मंदिरों, धार्मिक पूजा स्थलों के प्रबंधन एवं व्यवस्था के लिए प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर स्थायी समिति का गठन कर लिया गया हैं | समिति अध्यक्ष उपखंड अधिकारी होंगे तथा उपाध्यक्ष तहसीलदार होंगे परन्तु ग्रामीण स्तर पर मंदिर ट्रस्टो के लोकतान्त्रिक प्रणाली से समितियो के चुनाव कराने एवं ट्रस्ट पंजीकरण के लिए बाध्य करने के बारे में अभी भी कोई विशेष तैयारी सरकार ने नहीं की हैं |
संघ प्रमुख भरत सोलंकी ने राजस्थान के सभी देवस्थान पेढ़ीयो की जाँच कराने के साथ ट्रस्टो के चुनाव शीघ्र ही कराने की मांग की हैं ताकि धार्मिक श्रद्धालुओ की भावनाओ का विश्वास कायम रहे और देवस्थान के धन का सदुपयोग हो सके |
Monday, February 1, 2010
पाली पंचायत चुनाव तैयारी पूरी
मतदाता 3.82 लाख, मतदान केंद्र 421:जिला परिषद की मारवाड जंक्शन समिति क्षेत्र की 5, सुमेरपुर क्षेत्र की 3 व जैतारण क्षेत्र की 4 सीटों के लिए मतदान तीसरे चरण में होना है। इसी तरह मारवाड जंक्शन पंचायत समिति की 25, सुमेरपुर की 19 व जैतारण की 23 सीटों के लिए मतदान होना है। इस चरण में 1,85,195 महिला मतदाताओं समेत कुल 3 लाख 82 हजार 337 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनके लिए 421 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
पंच-सरपंच के नामांकन कल:तीसरे चरण में तीन समिति क्षेत्र के 109 सरपंच व 1293 वार्डपंच पदों के लिए 3 फरवरी को सुबह 8 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। मतदान 4 फरवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
सुमेरपुर। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मंगलवार को होने वाले चुनाव को लेकर 120 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। पंचायत समिति के 19 और जिला परिषद के तीन सदस्यों के चुनाव में एक लाख 13 हजार 714 मतदाता अपने मताघिकार का उपयोग करेंगे। रिटर्निग अघिकारी नरेन्द्रकुमार बंसल ने बताया कि तृतीय चरण के चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। मतदान को लेकर दस संवेदनशील व चार अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिह्नित किए गए हैं। संवेदनशील के रूप में भारून्दा, नेतरा, ढोला, एरनपुरा, पोमावा, खिमाडा, कोसेलाव, बसंत, पावा और नोवी को चिन्हित किया गया। वहीं साण्डेराव, सिन्दरू, बलाना व चाणोद को अतिसंवेदनशील केंद्र घोषित किया गया है।
मारवाड जंक्शन। पंचायतीराज संस्थाओं के मंगलवार को होने वाले चुनाव में मारवाड जंक्शन पंचायत समिति क्षेत्र में एक लाख 33 हजार 435 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर जनप्रतिनिधि चुनेंगे। जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर कुल 149 मतदान के न्द्र बनाए गए हैं। कुल एक लाख 33 हजार 435 मतदाताओं में से 26 हजार 877 अनुसूचित जाति एवं तीन हजार 434 अनुसूचित जाति के मतदाता है।
जैतारण। पंचायत समिति क्षेत्र की 33 पंचायतों में 33 मण्डल सदस्य एवं चार जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। इसके लिए एक लाख 34 हजार 501 मतदाता अपने मताघिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 68 हजार 953 पुरूष व 65 हजार 548 महिलाएं मतदान करेंगी।
जैतारण। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई। सोमवार को मतदान दल केंद्रों पर पहुंचे। इससे पहले उपखण्ड कार्यालय में जेडओ व सेक्टर मजिस्टे्रटों की बैठक आयोजित हुई। इसमें शांतिपूर्ण मतदान कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।
अति संवेदनशील मतदान केन्द्र फालका, डिगरना, बलुन्दा, पाटवा, निमाज, बेडकलां, रास, राबडियावास, भुम्बलिया, कुडकी, लाम्बिया, आन्दपुरकालू में सशस्त्र आरएसी के जवान तैनात रहेंगे। रिटर्निüग अघिकारी हरफूलसिंह यादव के अनुसार चार एरिया मजिस्ट्रेट पूरे दिन क्षेत्र मे मौजूद रहेंगे।
मारवाड जंक्शन। प्रशासन ने पंचायतीराज संस्थाओं के तीसरे चरण के चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस थाने में सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पंचायत समिति चुनाव प्रभारी प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस अघिकारियों की बैठक आयोजित हुई।
इसमें शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भय रहित चुनाव सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए गए। इसमें पुलिस उप अधीक्षक सोजत सुनिल गुप्ता, पी.डी.धानिया, थाना प्रभारी खलील अहमद आदि ने भाग लिया।
रायपुर मारवाड। पंचायतराज संस्थाओं के द्वितीय चरण के चुनाव सम्पन्न करवाने के बाद मतदान दलों ने तृतीय चरण के चुनाव के लिए जैतारण की ओर रूख कर दिया। वे बसों के जरिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
पंचायत समिति में लगा मेला:पंच-सरपंच चुनाव के बाद चुनाव सामग्री तथा संबंधित दस्तावेज जमा कराने को पंचायत समिति में मतदान दलों का मेला सा लगा रहा। उन्होंने कतार में खडे रहकर मतदान सामग्री जमा करवाई। वहीं एक छोर से मतदान कार्मिकों ने तृतीय चरण की मतदान सामग्री प्राप्त की।
जिला मुख्यालय पहुंचा रिकॉर्ड: द्वितीय चरण का चुनावी रिकॉर्ड सोमवार शाम बाद अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण पुरोहित के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के लिए रवाना किया गया। इधर पुरोहित ने तृतीय चरण के चुनाव के लिए जैतारण रवाना हुए दलों को नियमों की पालना के निर्देश दिए।
बूथों पर पहुंची मतदान टोलियां, तखतगढ। सुमेरपुर पंचायत समिति के 29 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतदान दल पहुंच गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कडे बंदोबस्त किए गए हैं। बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी सुरेशचंद्र पंडया ने बताया कि इन चुनावों में बाली उप अधीक्षक मोहनलाल, सुमेरपुर उप अधीक्षक पूरणसिंह भाटी एवं जोधपुर के आरएसी बटालियन के उप अधीक्षक भंवरलाल मुंडेल सहित क्षेत्र के थाना प्रभारी तैनात रहेंगे। थाना प्रभारी ताराराम बैरवा ने बताया कि सोमवार को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया। वही बसंत में अतिरिक्त सुरक्षा केन्द्र बनाया गया है।
मतदान केन्द्रों पर पहुंचे चुनावकर्मी,सोजत । दूसरे चरण का मतदान कराने के बाद मतदान दलों ने सोजत पहुंच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान सामग्री जमा कराई। बाद में नई सामग्री व मतपेटियां लेकर तीसरे चरण का मतदान कराने के लिए रवाना हो गए। उपखंड अघिकारी भागीरथ विश्नोई व तहसीलदार राजेश डागा ने जोनल मजिस्ट्रेट्स की बैठक लेने के बाद मतदान दलों को जैतारण व मारवाड जंक्शन समिति क्षेत्रों के लिए रवाना किया। अपने-अपने मतदान केन्द्र पहुंचने के बाद वहां व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
Monday, November 9, 2009
चोरों की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना
पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्रज भाटा चौक स्थित सडक मार्ग के किनारे सुबह साढे नौ बजे से लोगों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक नगर पालिकाध्यक्ष दिलीप सोनी, उपाध्यक्ष घीसाराम जाट, प्रतिपक्ष नेता ओमप्रकाश बोहरा, पार्षद राकेश मेवाडा, नथाराम भाटी, माता महाकाली मन्दिर विकास समिति के मांगीलाल सोलंकी, मूलाराम घांची, सहित सैकडों लोग वहां एकत्रित हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पडा।
लोगों ने वहां धरना दिया और पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताया। कांग्रेस नेता जयसिंह राजपुरोहित व धरनार्थियों ने बताया कि पुलिस ने तीन दिन में वारदात का खुलासा नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद मन्दिर समिति के पदाघिकारी, कांग्रेस नेता व धरनार्थियों का प्रतिनिधिमण्डल थाने पहुंचा । उन्होंने सीओ बाली मोहनलाल खिन्नीवाल से आरोपियों का पता लगाने की मांग की। मारवाड जैन संघ मुंबई प्रमुख भरत सोलंकी ने सादडी के महाकाली, बागोल के चिंतामणि और सोजत के करणी माता मंदिर सहित जिले में हुई चोरी की कई वारदातों का पर्दाफाश नहीं करने के विरोध में पुलिस के खिलाफ धरना दे रहे विभिन्न संगठन एवं कार्यकर्ताओ का समर्थन किया हैं और सरकार से शीग्र ही क्षेत्र में हो रही इस तरह कि घटनाओ पर अंकुश लगाने एवं उपरोक्त मामलो की समुचित जाँच कराने की मांग की हैं ताकि जिले में लगातार हो रही चोरी की इन घटनाओ की साजिश का पर्दाफाश हो सके ।
Friday, November 6, 2009
Monday, November 2, 2009
राज ठाकरे की चेतावनी, सभी विधायक मराठी में लें शपथ
बंबई!!! आपने ध्यान दिया, बंबई, मुंबई नहीं। ऐसी ज़ुर्रत कैसे हो गई इरफान की? मुंबई में रहना है या नहीं? और वोडाफोन? उन्हें भी शहर में अपना बिज़नेस चलाना है या नहीं?
जबसे करण जौहर ने अपनी नई फिल्म ‘वेक-अप सिड’में बॉम्बे शब्द के इस्तेमाल के लिए माफी मांगी है, तब से मैं सोच रहा हूं कि क्या बंगाली अपनी भाषा और अपनी कल्चर से उतना प्यार नहीं करते जितना मराठी, खासकर राज ठाकरे का समर्थन करने वाले मराठी अपनी भाषा और संस्कृति से करते हैं? अगर करते हैं तो क्यों नहीं आज तक कोई गैर-बंगाली उनके प्यारे शहर कोलकाता को कलकत्ता कहने पर पिटा? क्यों नहीं अब तक वहां के अंग्रेज़ी अखबारों के दफ्तर जले जो अब भी अपने मास्टहेड पर Calcutta लिख रहे हैं?
हम यहां दिल्ली में देख ही रहे हैं। सभी लोग इसे दिल्ली ही पुकारते हैं मगर देखिए दिल्ली वालों ने इस शहर का क्या हाल कर दिया है। काश कि वे इसे अलग-अलग नामों से ही पुकारते लेकिन कम से कम हर रेडलाइट पर सिग्नल तो नहीं तोड़ते, हर मौके पर मां-बहन की गाली तो नहीं देते, आधी रात को कानफाड़ू संगीत तो नहीं बजाते।
Saturday, October 31, 2009
नगर परिषद चुनाव पर्यवेक्षकों का इंतजार
पाली. निकाय चुनाव को लेकर पार्षद तथा सभापति पद के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए चल रहे दांवपेच में अभी तक संगठन के पदाधिकारी उनके पास जमा हुए आवेदनों का पैनल बनाने में ही जुटे हुए हैं। भाजपा व कांग्रेस के नेता चुनाव प्रभारियों के पाली आने का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा के प्रभारी जालमसिंह रावलोत के रविवार को पाली आने की उम्मीद है तो कांग्रेस ने अभी तक प्रभारी का नाम घोषित नहीं किया है। दोनों दलों ने पैनल बनाने के काम को अंतिम रूप दे दिया है। भाजपा में शनिवार शाम तक छह सौ से अधिक आवेदन आ चुके हैं ,वहीं कांग्रेस ने गोपनीय सर्वे के बाद पैनल को अंतिम रूप दिया है। नगर परिषद बोर्ड के लिए पहली बार सभापति का चुनाव सीधे ही मतदाताओं द्वारा करने का निर्णय होने और यहां सभापति का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण दोनों दलों के कई बड़े नेता भी टिकट की दौड़ में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के नेता तो जयपुर तथा नई दिल्ली की दौड़ लगाकर वापस लौट आए हैं। भाजपा में पाली से ही उम्मीदवारी तय होने के कारण स्थानीय नेताओं के समक्ष लाबिंग के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं।
भाजपा में कमेटी करेगी फैसला भाजपा में चुनाव के लिए प्रदेश की तरफ से बनाई गई कमेटी को सभापति तथा पार्षद पद के लिए टिकट देने का निर्णय किया गया है। कमेटी में पूर्व सांसद, विधायक, उपसभापति, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, जिला महामंत्री को शामिल किया गया है। पार्षद के लिए अभी तक उनके पास साढ़े छह सौ आवेदन आ चुके है। रविवार को जिला प्रभारी रावलोत के आने की उम्मीद है। सभी टिकट सर्वसम्मति से तय किए जाएंगे।’-सोहन गौतम, शहर भाजपा अध्यक्ष, पाली
सीएम तय करेंगे कांग्रेस का टिकट कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मारवाड़ इलाके में निकाय चुनाव में सभापति पद के टिकट देने के लिए फ्रीहेंड देने का उच्चस्तरीय निर्णय हो गया है। इस जानकारी के बाद नेताओं ने अपने पक्ष में गहलोत के समक्ष लाबिंग करने की मशक्कत भी पिछले चार दिनों से चल रही है अभी तक पर्यवेक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। टिकट के आवेदन लेने के बाद पैनल बना दिया है। सभी वाडरे में जीतने योग्य उम्मीदवारों को टिकट मिलेगा। सभापति का उम्मीदवार प्रदेश नेता तय करेंगे’-अजीज दर्द, शहर अध्यक्ष कांग्रेस,पाली
इंदिरा गांधी पुण्यतिथि पर कांग्रेस मे आरोप-प्रत्यारोप
पाली. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में शनिवार को आयोजित बलिदान दिवस पर भी संगठन नेताओं में गुटबाजी के स्वर साफ सुनाई दिए। नगर परिषद के सभापति प्रदीप हिंगड़ की फैक्ट्री पर पड़े पुलिस के छापे के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीडी देवल की ओर से लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए सांसद बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि छापे में मेरा हाथ होना कोई साबित कर दे तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं।
इंदिरा गांधी की 25 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में शनिवार को मेले सा माहौल था। कांग्रेस नेताओं के लिए इंदिरा गांधी को नमन करने के लिए कम और सांसद के समक्ष सभापति और पार्षद की दावेदारी जताने के लिए समय अधिक था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने सांसद बद्रीराम जाखड़ से पूछा कि सभापति की फैक्ट्री पर छापा कार्रवाई के लिए आपको और भीमराज भाटी को जिम्म्मेदार बताया जा रहा है तो जाखड़ ने कहा कि कोई यह साबित कर दे तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। इस घटनाक्रम को लेकर चुनाव पर प्रभाव के संबंध में जाखड़ ने स्वीकार किया कि चुनाव में कांग्रेस को इसका नुकसान होगा। हांलाकि उन्होंने कहा कि गुटबाजी नहीं, हर कार्यकर्ता मे कांग्रेस का खून है।कांग्रेस कार्यालय में दो जगह दावेदारी के आवेदन लेने के बारे में जाखड़ ने स्पष्ट किया कि डीसीसी वाले दो-दो कॉपी लेते हैं। एक कॉपी प्रदेश अध्यक्ष को तो दूसरी उनके पास रहेगी। दावेदारी के मामले में जो चुनाव जीतने की क्षमता रखता होगा, उसकी ही पैरवी की जाएगी और उसी का नाम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी को भेजा जाएगा।
पहले जाखड़ पहुंचे, फिर देवल आए इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले सांसद जाखड़, पूर्व विधायक भाटी के साथ पहुंचे। उनके जाने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीडी देवल अपने समर्थकों के साथ आकर कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि केवलचंद गुलेच्छा भी बाद में पहुंचे। इन नेताओं ने सेवादल कार्यक्रम में भी शिरकत की।
