Wednesday, October 21, 2009

लोढ़ा और पुरोहित को मिलेगा जीत का ताज

लोढ़ा और पुरोहित को मिलेगा जीत का ताज
मुंबई, २१ अक्टूबर। पिछले नौ दिनों के रहस्य का इंतजार आज पूरा हो चुका है। संपूर्ण देश की नजरें महाराष्ट्र, अरूणांचल प्रदेश तथा हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम पर टिकी हैं । वहीं महाराष्ट्र के नौ करोड़ लोगों को २८८ सीटों के चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन मुंबई एवं ठाणे में बसे लाखों राजस्थानियों को चुनाव प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का इतंजार है। मुंबई -ठाणे के हर प्रवासी के मन में तीन भाजपा तथा १ कांग्रेस प्रत्याशी की हार-जीत के परिणाम पर उत्सुकता बनी हुई है। चुनाव लड़े चारों प्रत्याशियों की राजनीतिक परिस्थिति ने आम प्रवासी बंधु की उत्सुकता को और बढ़ाने का काम किया है। सभी प्रवासियों की नजरें मुंबा देवी से चार बार भाजपा विधायक रहे तथा पांचवी बार कोलाबा से चुनाव लड़े राज.के. पुरोहित के पांचवे चुनाव परिणाम पर है। वहीं मलबार हिल सीट से फोर मारने के लिए चुनाव लड़े भाजपा विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा का चुनाव क्षेत्र प्रवासियों के लिए सबसे उत्सुकता वाला तथा सबसे सुरक्षित क्षेत्र लग रहा है, क्योंकि लोढ़ा का मुकाबला कांग्रेस प्रवासी उम्मीदवार राजकुमार बाफना से है। आम प्रवासियों की धारणा है कि चाहे लोढ़ा जीतें या बाफना दोनों अपने ही हैं। इसी प्रकार अल्प समय में राजनीतिक छलांग लगाकर मीरा-भायंदर के महापौर बने नरेंद्र मेहता ने भाजपा से राकांपा के गिल्बर्ट मेंडोसा के सामने चुनाव लड़ा है। राजनीति मे भाग्यशाली रहे नरेंद्र मेहता के भाग्य को आज फिर आजमाना है। मीरा-भायंदर से मेहता के चुनाव जीतने की सभी प्रवासियों को बड़ी उम्मीद है लेकिन मेहता की उम्मीद के परिणाम की घड़ी आ चुकी है।
चुनाव परिणाम कैसा भी रहे चार प्रवासियों में से एक का हारना एकदम तय है। मलबार से मंगलप्रभात लोढ़ा तथा कांग्रेस से राजकुमार बाफना चुनाव लड़े हैं ऐसे में किसी एक की जीत तो दूसरे की हार पक्की है। अगर लोढ़ा चुनाव जीते तो फोर मारेंगे तथा बाफना जीते तो ज्वाइंट किलर कहलाएंगे। वहीं राज के.पुरोहित कोलाबा से कांग्रेस की ऐनी शेखर से चुनाव लड़ हैं । उनके लिए इस चुनाव में पिछले चुनावों से दो चीजें बिल्कुल अलग है, वे अपना पहला चुनाव किसी महिला के सामने लड़े हैं तथा वे पहली बार कोलाबा से चुनाव लड़े हैं। देखते हैं वे एक बार नगरसेवक तथा चार बार पुरुष उम्मीदवार को हराने में सफल रहे हैं, लेकिन महिला को हराने में कितने सफल रहते हैं। मारवाड़ जैन संघ मुंबई प्रमुख भरत सोलंकी का मानना हैं की राज पुरोहित और मंगलप्रभात लोढ़ा की जीत लगभग तय हैं ।

1 comment: